योग कितना स्वस्थ है?HealthPlanet

Posted on Wed 14th Dec 2022 : 15:01

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार, वैज्ञानिक प्रमाण बताते हैं कि योग तनाव प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य, सचेतनता, स्वस्थ भोजन, वजन घटाने और अच्छी नींद का समर्थन करता है ।योग के अंतर्गत योगासनों, प्राणायाम और ध्यान आदि को भी शामिल किया जाता है। योगासनों, प्राणायाम और ध्यान सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। विभिन्न आसनों से हड्डी, मांस-मज्जा और शरीर के भीतरी अंग सशक्त होते हैं। वहीं प्राणायाम से शरीर के भीतर की नाड़ियां सुचारु रूप से कार्य करती हैं। योग डिप्रेशन और एंग्जाइटी जैसे मनोरोगों के इलाज में सहायक है। यह आपके हृदय को भी स्वस्थ रखने, रक्त शुगर को कम रखने, बैड या खराब कोलेस्ट्रॉल को कम रखने और अच्छे या गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में भी मदद करता है। नियमित रूप से योग करने से पुराने कमर दर्द से राहत मिलती है और योग हमारी हड्डियों और जोड़ों को लचीला बनाए रखता है। यह पुराने दर्द को नियंत्रित रखने में भी सहायक है। योगासन,ध्यान और प्राणायाम आदि के रूप में नियमित योग करने से आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को फायदा पहुंचता है।

तनाव को करे नियंत्रित
योग करने से तनाव के दौरान एड्रीनेलीन नामक न्यूरो केमिकल कम निकलता है, जिससे मानसिक तनाव नियंत्रण में रहता है। योग हमारे मस्तिष्क को तनावमुक्त और शांतचित्त रखने में मदद करता है। योग से हाई ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने में मदद मिलती है, तनाव कम होता है और मोटापा नियंत्रित होता है। इसके साथ ही व्यक्ति का रक्तसंचार सुचारु रूप से संचालित होता है, जिसका प्रभाव तन ही नहीं बल्कि मन पर भी पड़ता है।

जीवन-शैली और बीमारियां
आज जीवन शैली से संबंधित रोग जैसे कोरोनरी धमनी(आर्टरी) रोग, मोटापा और हाई ब्लड प्रेशर तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसी स्थिति में योग आधारित जीवन-शैली की मदद से इन रोगों पर काबू पाया जा सकता है। कुछ शोधों से पता चला है कि शवासन हाई ब्लड प्रेशर के इलाज में सहायक है। एक और अध्ययन के अनुसार योग पर आधारित जीवन-शैली पर अमल कर केवल दो महीने में ब्लडप्रेशर में कमी आ सकती है। मोटापा अपने आप में कोरोनरी धमनी रोग के लिए खतरे का कारण है, लेकिन अध्ययनों से पता चला है कि योग अभ्यास के एक वर्ष के बाद शरीर के वजन को घटाने और हृदय की क्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है। योग की मदद से एचडीएल को छोड़कर सभी लिपिड मापदंडों में कमी लाई जा सकती है। इस प्रकार योग पर आधारित जीवन शैली से कोरोनरी धमनी की बीमारी से बचाव संभव है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info